बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारी बारिश का अलर्ट
बिहार-झारखंड समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में 22 जून से झमाझम बारिश हो सकती है। हरियाणा और यूपी में अगले 24 घंटे जोरदार बारिश होगी।

 गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 20 जून से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 जून तक दिल्ली और हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है।

आज सात राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़,ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 21 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वोत्तर भारत में भी जारी रहेगी बारिश

20-25 जून के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 22-24 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी। अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में आंधी, बिजली और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

जानिए कब और कहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 20-25 जून के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 22 और 25 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, 21-25 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, 20-25 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, 20 और 21 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें