मुंबई के घाटकोपर स्काईवॉक पर मिली पुलिस कांस्टेबल की बॉडी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई के घाटकोपर स्काईवॉक पर मिली पुलिस कांस्टेबल की बॉडी

 

मुंबई के घाटकोपर रेलवे लाइन स्काईवॉक पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल की बॉडी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कॉन्स्टेबल को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुंबई के घाटकोपर स्काईवॉक पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल की लाश मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। दरअसल घाटकोपर रेलवे स्टेशन स्काईवॉक पर गुरुवार की दोपहर एक व्यक्ति का शव मिला। बाद में जांच के दौरान मृतक की पहचान पुलिस कॉन्स्टेबल विलास राजे के रूप में हुई। इस घटना के सामने आन के बाद पंतनगर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास स्काईवॉक पर एक व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने इलाज शुरू होने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया।

कई दिन से लापता थे कॉन्स्टेबल विलास राजे

बता दें कि इस घटना के बाद पंतनगर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर मृतक की पहचान का पता लगाना शुरू कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि विलास राजे 11 जून से अपने घर से लापता हुए थे। वह मुंबई पुलिस के तहत नायगांव में सशस्त्र पुलिस डिवीजन में कार्यरत थे। विलास राजे अपने परिवार के साथ घाटकोपर के जवाहर पुलिस लाइन में रहते थे। उनके परिवार से संपर्क करने पर पुलिस को पता चला कि राजे कई सालों से शराब की लत से जूझ रहे थे और अक्सर कई दिनों के लिए घर से बाहर चले जाते थे। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अत्यधिक शराब का सेवन मौत का कारण हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण की पुष्टि हो पाएगी।

गढ़चिरौली में पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत

बता दें कि एक दूसरे मामले में बीते दिनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक पुलिस जवान की रोड ओपनिंग के दौरान मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, रविश मधुमटके (34 वर्ष) विशेष कार्रवाई बल एसएजी गढ़चिरौली में तैनात थे। वह अपनी टीम के साथ कियार से अलापल्ली मार्ग पर सड़क ओपनिंग के अभियान में पुलिस जवान मधुमटके निकले थे। इस बीच पुलिस स्टेशन से पांच किमी चलने के बाद उन्होंने अस्वस्थ महसूस करने की शिकायत की और उन्हें तुरंत भामरागढ़ के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र आरएचसी में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि रविश मधुमटके की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें