
शुक्रवार की रात 8:30 बजे के करीब बक्सर के पुराने गंगा पुल से एक स्कार्पियो नदी में गिर गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। हादसे में अबतक दो लोगों का शव बरामद किया जा चुका है।
बिहार के बक्सर में शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हो गया। जिले के पुराने गंगा पुल से एक स्कॉर्पियो नदी में गिर गई। दुर्घटना में अबतक दो लोगों का शव नदी से निकाला जा चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी से स्कॉर्पियों को भी बाहर निकाल लिया है। मृतकों की पहचान अर्जुन उर्फ झामु सिंह और हर्ष कुमार के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी शुक्रवार की रात 8.30 बजे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। उसपर कितने लोग सवार थे, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे अर्जुन उर्फ झामु सिंह का शव बरामद किया गया। शनिवार को हर्ष का शव और वाहन को पानी से निकाला गया। स्कॉर्पियो के दोनों एयर बैग खुले हुए थे। नदी में गिरने से पहले वाहन ने पुल के एक बड़े हिस्से की रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया है।








