नीरज चोपड़ा का पेरिस डायमंड लीग 2025 में जलवा कायम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया है और उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर दूसरे स्थान पर रहे।

पेरिस डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा ने तिरंगा लहरा दिया है। वह 88.16 का थ्रो फेंककर सभी प्लेयर्स से आगे रहे। पिछले दो बार से वह जर्मनी के जूलियन वेबर से पीछे चल रहे थे, लेकिन पेरिस डायमंड लीग 2025 में उन्होंने वेबर को कोई मौका नहीं दिया और पहले स्थान पर कब्जा कर लिया।

नीरज चोपड़ा के तीन थ्रो रहे फाउल

नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर का थ्रो फेंका, जो उनका पेरिस डायमंड लीग 2025 में सर्वश्रेष्ठ थ्रो साबित हुआ। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 85.10 मीटर का थ्रो फेंका। फिर अगले तीन थ्रो उनके फाउल साबित हुए। छठे थ्रो में उन्होंने 82.89 मीटर दूर भाला फेंका। जूलियन वेबर इतनी दूर जैवलिन नहीं फेंक सके। उनका पेरिस डायमंड लीग 2025 में सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.10 का रहा। इसी वजह से उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। लेकिन वेबर का एक भी थ्रो फाउल नहीं गया। तीसरा स्थान ब्राजील के लुईज मौरिशियो डा सिल्वा ने हासिल किया। उन्होंने 86.62 मीटर का थ्रो फेंका।

 

 

पिछली दोनों हार चुकाया बदला

जूलियन वेबर ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा को हराया था, जिसमें वेबर ने आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया था। चोपड़ा 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 31 साल के वेबर ने 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी चोपड़ा को हराया था। वेबर ने 86.12 मीटर और चोपड़ा ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका था। अब नीरज ने इन दोनों का हार का बदला भी चुका दिया है।

गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में लेंगे हिस्सा

पेरिस डायमंड लीग के बाद नीरज चोपड़ा 24 जून से चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे। यह इवेंट चेक रिपब्लिक में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पांच जुलाई को बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक टूर्नामेंट में खेलेंगे। इस टूर्नामेंट को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव की वजह से आगे बढ़ा दिया गया था।

पेरिस डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन:

  • पहला प्रयास- 88.16 मीटर
  • दूसरा प्रयास- 85.10 मीटर
  • तीसरा प्रयास- फाउल
  • चौथा प्रयास- फाउल
  • पांचवां प्रयास- फाउल
  • छठा प्रयास- 82.89 मीटर
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *