दिमित्रो कुलेबा की छुट्टी; आंद्री सिबिहा बने यूक्रेन के नए विदेश मंत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूक्रेन विदेश मंत्रीआंद्री सीबिहा

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा कदम उठाया है। दिमित्रो कुलेबा को हटाकर अब आंद्री सिबिहा को देश का नया विदेश मंत्री बनाया गया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ जारी जंग के बीच दिमित्रो कुलेबा को विदेश मंत्री पद से हटा दिया था। कुलेबा वही नेता हैं, जिन्होंने रूस से सस्ता तेल खरीदने पर भारत को लेकर कटाक्ष किया था। अब कुलेबा की जगह आंद्री सिबिहा को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। यूक्रेन की संसद ने एक नए विदेश मंत्री की नियुक्ति को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी है। नए विदेश मंत्री सिबिहा को यूक्रेन का कैरियर डिप्लोमेट बताया जा रहा है। उन्होंने कई वर्षों तक जेलेंस्की के कार्यालय में भी काम किया है। उन्हें विदेश नीति और रणनीतिक साझेदारी की अच्छी समझ भी है।

क्या बोले राष्ट्रपति जेलेंस्की 

यूक्रेन में नए विदेश मंत्री की नियुक्ति ऐसे समय की गई है जब देश के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस के खिलाफ युद्ध के निर्णायक चरण के मद्देनजर अपने प्रशासन में नई जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं। सिबिहा अप्रैल से उप विदेश मंत्री के रूप में काम कर रहे थे। यूक्रेन की सरकार में सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। इस बदलाव पर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को इस समय नई ऊर्जा की आवश्यकता है। अन्य संभावित नए चेहरों में रणनीतिक उद्योग, खेती और न्याय के प्रमुख शामिल हैं। बदलावों के लिए संसद की मंजूरी जरूरी है। यूक्रेनी सांसदों यारोस्लाव जेलेजनियाक और ओलेक्सी होन्चारेंको ने मतविभाजन की पुष्टि की।

कुलेबा ने भारत के खिलाफ उगला था जहर

दिमित्रो कुलेबा ने अगस्त 2022 में रूस से सस्ता तेल खरीदने को लेकर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला था। उन्होंने कहा था कि रूस से कच्चे तेल का जो भी बैरल भारत पहुंचाया जा रहा है, उसमें यूक्रेनी नागरिकों का खून मिला हुआ है। उन्होंने यह भी कहा था कि यूक्रेन को भारत से अधिक व्यावहारिक समर्थन की उम्मीद है, क्योंकि वह रूस से लड़ रहा है। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी में की गई सरकारी मदद की भी याद दिलाई थी। हालांकि बाद में उनके सुर नरम पड़े थे और उन्होंने भारत की यात्रा भी की थी।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें