
मुंबई के काफी व्यस्त एरिया लोअर परेल वेस्ट में स्थित टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में शुक्रवार की सुबह आग लग गई है। बाएमसी ने बताया है कि दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
मुंबई के लोअर परेल वेस्ट इलाके में स्थित टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक, यह इमारत कमला मिल में स्थित है। आग को बुझाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस घटना को कंफर्म किया है। बीएमसी ने बताया है कि आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि टाइम्स टॉवर मुबई के काफी व्यस्त इलाके में स्थित है।
कोई हताहत नहीं
बृहन्मुंबई नगर पालिका यानी BMC ने इस घटना के बारे में अपडेट जारी किया है। बीएमसी ने बताया है कि मुंबई के लोअर परेल वेस्ट में स्थित टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में आग लग गई। मौके पर 9 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं। आग बुझाने का काम जारी है।
टाइम्स टॉवर मुंबई के परेल वेस्ट में 7 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग है। बीएमसी के मुताबिक, लोअर परेल के कमला मिल परिसर में स्थित टाइम्स टॉवर में सुबह करीब 6.30 बजे आग लगी। फायर ब्रिगेड ने इस आग को लेवल 2 यानी बड़ी आग बताया है। अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है लेकिन घटनास्थल पर एंबुलेंस को रखा गया है।








