शेयर बाजार में भारी गिरावट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 1046.30 अंकों (1.29%) की बढ़त के साथ 82,408.17 अंकों पर और निफ्टी 319.15 अंकों (1.29%) की तेजी के साथ 25,112.40 अंकों पर बंद हुआ था।
 मिडल-ईस्ट में गहराते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ खुले। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 704.10 अंकों की गिरावट के साथ 81,704.07 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 172.65 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 24,939.75 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार ने बड़ी उछाल के साथ कारोबार बंद किया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 1046.30 अंकों (1.29%) की बढ़त के साथ 82,408.17 अंकों पर और निफ्टी 319.15 अंकों (1.29%) की तेजी के साथ 25,112.40 अंकों पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 2 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 28 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 44 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

कैसे हालात में खुले सेंसेक्स के शेयर

सेंसेक्स में शामिल बाकी कंपनियों में आज एचसीएल टेक के शेयर 1.20%, एटरनल 1.14%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.07%, टेक महिंद्रा 0.98%, बजाज फाइनेंस 0.93%, पावरग्रिड 0.89%, रिलायंस 0.84%, एक्सिस बैंक 0.82%, एनटीपीसी 0.82%, एशियन पेंट्स 0.81%, टीसीएस 0.79%, टाइटन 0.77%, ट्रेंट 0.76%, आईसीआईसीआई बैंक 0.74%, टाटा स्टील 0.72%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.71%, अडाणी पोर्ट्स 0.70%, टाटा मोटर्स 0.67%, आईटीसी 0.65%, एचडीएफसी बैंक 0.63%, सनफार्मा 0.56%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.55%, मारुति सुजुकी 0.44%, बजाज फिनसर्व 0.41%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.39%. एसबीआई 0.35% और एलएंडटी के शेयर 0.32% की गिरावट के साथ खुले। जबकि भारती एयरटेल के शेयर 0.02% की मामूली बढ़त के साथ खुले।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें