
उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन के कारण एक वाहन दब गया। इस हादसे में हरियाणा की एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि उसके पति और बेटी घायल हो गए। भूस्खलन से हाईवे कुछ समय के लिए बाधित रहा, लेकिन अब यात्रा सुचारु रूप से चल रही है।
भारी वर्षा के कारण उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन से बाधित हो गया। पातालगंगा में टनल के पास भूस्खलन से बदरीनाथ जा रहा तीर्थयात्रियों का वाहन दब गया। इसमें सवार हरियाणा के फतेहाबाद निवासी शिल्पा (36) की मौत हो गई, जबकि उसके पति अंकित और बेटी ख्वाहिश (10) घायल हैं। जिलाधिकारी ने मौके पर रैस्क्यू टीम भेजी हैं। हादसे के बाद घंटों वाहनों की कतार भी लगी रही। चमोली और ज्योर्तिमठ के बीच पीपलकोटी के पास भनेरपानी भूस्खलन जोन बना हुआ है। हालांकि अब यात्रा सुचारु है।
Author: Red Max Media
Post Views: 109








