रूस ने अमेरिका को दी धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूस ने अमेरिका को सख्त लहजे में चेतावनी दे दी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिका को हद नहीं पार करनी चाहिए। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा है।

बीते दो साल से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन जंग का अब तक कोई भी नतीजा नहीं निकला है। अमेरिका समेत करीब सभी नाटो और पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं लेकिन फिर भी यूक्रेन को अब तक इससे ज्यादा फायदा नहीं मिला है। इस बीच अब रूस ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दे दी है। रूस ने अमेरिका से यूक्रेन के मुद्दे पर हद न पार करने को कहा है।

रेड लाइन को पार न करें- रूस

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका को चेतवानी दी है कि वह यूक्रेन के मुद्दे पर रेड लाइन को पार न करे। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि अमेरिका रूस के प्रति आपसी संयम की भावना खोने लगा है।

ये काफी काफी खतरनाक है- रूस

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने के मामले में लक्ष्मण रेखा यानी रेड लाइन पार कर दी है। लावरोव ने कहा कि अमेरिका को यह समझ लेना चाहिए कि हमारी लक्ष्मण रेखा ऐसी नहीं हैं जिससे खिलवाड़ किया जा सके और वे अच्छी तरह जानते हैं कि वे कहां हैं। लावरोव ने कहा कि अमेरिका रूस के प्रति आपसी संयम की भावना खोने लगा है जो कि काफी खतरनाक है।

ये देश कर सकते हैं मध्यस्थता

यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शांति वार्ता के लिए बड़ा बयान दिया है। पुतिन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन पर संभावित शांति वार्ता में चीन, भारत और ब्राजील मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। पुतिन ने कहा कि युद्ध के पहले सप्ताह में इस्तांबुल में वार्ता के दौरान रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच हुआ एक प्रारंभिक समझौता, जो कभी लागू नहीं हुआ, वार्ता के लिए आधार बन सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को कब्जे में लेना है। रूसी सेना धीरे-धीरे कुर्स्क क्षेत्र से यूक्रेनी सेना को खदेड़ रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *