लालू प्रसाद ने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र सौंपते लालू यादव
पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद कार्यालय में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डा. रामचंद्र पूर्वे एवं सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन को लालू प्रसाद ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र सौंपा। लालू का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। 

 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डा. रामचंद्र पूर्वे एवं सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन को लालू ने नामांकन पत्र सौंपा।

 

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटे व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, लोकसभा सांसद व बेटी मीसा भारती, राजद बिहार अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, अब्दुलबारी सिद्धीकी आदि लोग मौजूद रहे।

 

लालू का निर्विरोध निर्वाचन तय है। पार्टी संविधान के अनुसार, उसकी औपचारिकता मात्र पूरी करनी है, क्योंकि कोई दूसरा दावेदार ही नहीं है। सांगठनिक सत्र 2025-28 के लिए राजद के चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस चरण में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन होना है। इसके लिए सोमवार को लालू ने नामांकन किया।

राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन-पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित है। उसी दिन अपराह्न चार बजे प्रत्याशियों के नाम प्रकाशित कर दिए जाएंगे। राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डा. रामचन्द्र पूर्वे व राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। कैंप कार्यालय पार्टी के प्रदेश कार्यालय के परिसर में अवस्थित है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें