गाजीपुर में आज आएंगे सीएम योगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजीपुर में आज आएंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजीपुर में एक घंटा 50 मिनट रहेंगे। वह विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। दोपहर 3 बजे हेलीपैड पर उतरकर, 3:10 बजे से 4:40 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 4:50 बजे वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें ड्रोन निगरानी और रूट डायवर्जन शामिल है। मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (आज) को जिले में एक घंटा 50 मिनट तक रहेंगे। वह जनपद में विकास योजनाओं की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

तीन बजे पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। 3.5 बजे कार से पुलिस लाइन से चलकर 3.10 बजे समीक्षा बैठक स्थल राइफल क्लब स्थित कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे। यहां अधिकारियों संग 3.10 बजे से 4.40 बजे तक समीक्षा बैठक करेंगे।

4.45 बजे कार से पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 4.50 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

कार्यक्रम स्थल की निगरानी ड्रोन से होगी। कंट्रोल रूम से लगातार सीसीटीवी से निगरानी की जाए। यातायात के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। उधर, मार्गों पर यातायात रोकने के लिए दर्जनभर से अधिक बैरियर लगाए गए हैं।

इसके साथ ही सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस-पीएसी तैनात रहेगी। सीओ व एसडीएम भी तैनात किए गए हैं। उधर मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में पार्टी पदाधिकारियों से भी बातचीत कर विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें