दिल्ली: मोतीनगर के बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली: मोतीनगर के बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग

दिल्ली के मोतीनगर इलाके में एक बैंक्वेट हॉल में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 24 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। वहीं आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

राजधानी दिल्ली के डीएलएफ मोती नगर इलाके के भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। यहां एक बैंक्वेट हॉल में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) की टीम पहुंची। मौके पर दमकल विभाग की कम से कम 24 गाड़ियों को भेजा गया है। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। डीएफएस ने कहा कि आग पर काबू पाने और कूलिंग ऑपरेशन पूरा होने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

दमकल की 24 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया, “हमें डीएलएफ मोती नगर के सामने स्थित गोल्डन बैंक्वेट हॉल में रात 8.47 बजे आग लगने की सूचना मिली। कुल 24 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।” अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डीएफएस अधिकारी ने आगे बताया कि अग्निशमन विभाग को रात करीब 8.47 बजे सूचना मिली। शुरुआत में 18 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बाद में छह और गाड़ियां भेजी गईं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।

सामने आया आग लगने का वीडियो

वहीं आग लगने की इस घटना के बाद घटनास्थल से कई वीडियो भी सामने आई हैं। वीडियो में रात के समय आसमान में धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दे रहा है। आग ने बैंक्वेट हॉल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। अभी भी आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। वहीं एहतियात के तौर पर मौके पर एंबुलेंस और पुलिस की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। अधिकारियों ने दर्शकों को सुरक्षित दूरी पर रखने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। इसके अलावा आस-पास की सड़क पर यातायात की आवाजाही को डायवर्ट कर दिया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें