ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाले आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस की गिरफ्त में जासूस गुरप्रीत सिंह और साहिल मसीह l
भारतीय सेना के जवान गुरप्रीत सिंह और साहिल मसीह को आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दो लाख रुपये के बदले आईएसआई एजेंट राणा जावेद को जम्मू, दिल्ली, मेरठ और पंजाब के सैन्य ठिकानों की गोपनीय जानकारी दी। सुरक्षा एजेंसियां इस बड़े जासूसी नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले भारतीय सेना के जवान गुरप्रीत सिंह और उसके साथी साहिल मसीह को पिछले दो महीनों में दो लाख रुपये मिले थे। यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है, जिसे गुरप्रीत ने अपने साथी साहिल के बैंक खाते में डलवाया।

यह भी पता चला है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी गुरप्रीत ने आईएसआई को कई सैन्य ठिकानों की जानकारी भेजी थी। उधर, कोर्ट ने दोनों आरोपितों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है और मंगलवार को इन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि गुरप्रीत सिंह ने जम्मू के अलावा दिल्ली कैंट और मेरठ कैंट में भी अपनी ड्यूटी की है।

पुलिस को संदेह है कि वह लंबे समय से आईएसआई के एजेंट राणा जावेद के संपर्क में था। उसने जम्मू के साथ-साथ दिल्ली, मेरठ और पंजाब के कई सैन्य ठिकानों की जानकारी राणा जावेद के माध्यम से आईएसआई को दी है।

गुरुद्वारा साहिब में सेवादार है आरोपी का पिता

धालीवाल निवासी गुरप्रीत का राणा जावेद के साथ गांव के नशा तस्कर अर्जन नामक व्यक्ति ने संपर्क करवाया था। वह इस समय दुबई में रह रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अर्जन का जल्द ही एलओसी जारी किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए गुरप्रीत सिंह का पिता गांव के ही गुरुद्वारा साहिब में सेवादार है। दोनों आरोपित फताहपुर जेल में बंद हैं।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी अमृतसर में डेरा डाल लिया है। सोमवार की शाम को गुरप्रीत और साहिल को जेआइसी (ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर) में उनसे पूछताछ की। इस घटना से स्पष्ट है कि जासूसी का यह मामला केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक व्यापक नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि इस जासूसी के पीछे के सभी तत्वों का पता लगाया जा सके।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें