कंगना रनौत ने फिर की प्रधानमंत्री की तारीफ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कंगना रनौत ने फिर की प्रधानमंत्री की तारीफ
सांसद कंगना रनौत ने कुल्लू जिले के सैंज और बंजार का दौरा किया, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण और कुपोषण मुक्त भारत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की और पौधारोपण भी किया। इस दौरान, उन्होंने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को जानने से इनकार किया।

सांसद कंगना रनौत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं की समस्या को करीब से देखा है इसलिए नारी शक्ति के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। देश को कुपोषण मुक्त करने में लगे हैं।

मंगलवार को कुल्लू जिले के सैंज व बंजार में जनसभा में सांसद ने कहा कि देश में 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से बाहर लाया है। हमें प्रधानमंत्री के सपने को साकार करना है। इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है।

इससे पहले सैंज व बंजार पहुंचने पर भाजपा मंडल पदाधिकारियों व लोगां ने सांसद का स्वागत किया। सैंज में लक्ष्मी-नारायण मंदिर माथा टेकने के बाद मंदिर प्रांगण में लोगों से संवाद किया। कुपोषित बच्चों के अलावा गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को निश्शुल्क पोषण किट वितरित की। इस दौरान सांसद कंगना ने पौधारोपण भी किया।

कंगना नहीं जानती कौन हैं जगत सिंह नेगी

बजौरा में सांसद कंगना ने कहा कि वह राजस्व मंत्री जगत सिंह को नहीं जानती। जगत सिंह नेगी ने कहा था कि सांसद एक साल के बाद आई हैं। मंगलवार को पत्रकारों ने इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो कंगना ने कहा, ‘मैं नहीं जानती यह कौन व्यक्ति हैं।’

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें