दिल्ली के रिठाला में धू-धूकर जली सीसीटीवी फैक्ट्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के रिठाला में धू-धूकर जली CCTV फैक्ट्री

दिल्ली के रिठाला इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से पीछे की दीवार को तोड़ा गया। ये फैक्ट्री रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास है।

दिल्ली के रिठाला इलाके में एक CCTV फैक्ट्री में जबरदस्त आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिशें कीं, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद फायर ब्रिगेड को घटना की खबर दी गई। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में 3 लोगों की मौत हुई है।

बुलडोजर से तोड़ी फैक्ट्री की दीवार

आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से पीछे की दीवार को तोड़ा गया। ये फैक्ट्री रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास है। आग लगने की वजह के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है।

2-3 लोगों को ले जाया गया अस्पताल

स्थानी निवासियों ने बताया कि 2-3 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर 10 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन हम दूसरी और तीसरी मंजिल पर नहीं जा सकते। जब हम अंदर जा पाएंगे, तब देखेंगे कि कोई हताहत हुआ है या नहीं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें