चंद्रशेखर बावनकुले ने राहुल गाँधी पर कसा करारा तंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंद्रशेखर बावनकुले

‘राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के बारे में कुछ भी नहीं पढ़ा, बचकाना हरकतें करते हैं’, बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले।

राहुल गांधी ने आज एक बार फिर चुनाव आयोग का मुद्दा उठाया, जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उनके बारे में कहा कि राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के बारे में कुछ भी नहीं पढ़ा।

राहुल गांधी ने आज एक बार फिर चुनाव आयोग पर आरोप लगाए, जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राहुल गांधी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के बारे में कुछ भी पढ़ाई नहीं की है। वह ऐसी बचकाना हरकतें करते हैं। महाराष्ट्र में ऐसी कई विधानसभा हैं, जहां 8 से 10% वोट बढ़े हैं। वहां पर भाजपा के उम्मीदवार भी चुने गए हैं, राष्ट्रवादी कांग्रेस के भी चुनकर आए हैं और कांग्रेस के उम्मीदवार भी चुनकर आए हैं।’

बावनकुले ने कहा, ‘राहुल गांधी, आगामी बिहार विधानसभा और महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय के चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे वे चुनाव जीत सकें। इसलिए वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। मैं 50 ऐसे चुनाव क्षेत्र बता सकता हूं, जहां पर शरद पवार हों, कांग्रेस हो या बीजेपी हों, उनके उम्मीदवार जीते हैं। राहुल अपनी डैमेज लीडरशिप स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।’

राहुल ने ऐसा क्या कहा, जिस पर हमलावर हो रही बीजेपी?

दरअसल आज राहुल गांधी ने एक बार फिर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया और चुनाव आयोग पर आरोप लगाए। राहुल ने गांधी ने एक्स पर लिखा कि नागपुर साउथ वेस्ट सीट पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच 8 परसेंट वोटर बढ़ गए। बता दें कि नागपुर साउथ वेस्ट सीट से देवेंद्र फडणवीस चौथी बार चुनाव जीते हैं। राहुल ने लिखा कि मुख्यमंत्री की सीट पर कुछ बूथों पर वोटर्स की संख्या 20 से लेकर 50 परसेंट तक बढ़ गई। राहुल ने एक वेबसाइट की रिपोर्ट का हवाला देते हुआ आरोप लगाया कि हजारों वोटर्स ऐसे थे, जिनके एड्रेस वेरिफाई नहीं हो पाए। ये वोट की चोरी है और चुनाव आयोग इस पर खामोश है।

फडणवीस ने दिया राहुल को जवाब

राहुल गांधी के बयान के बाद देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें करारा जवाब देने में देर नहीं की। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में 25 से ज्यादा ऐसे निर्वाचन क्षेत्र हैं, जहां लोकसभा और असेंबली इलेक्शन के बीच 8 परसेंट से ज्यादा वोटर बढ़े। इनमें से कई जगह विपक्ष की पार्टियों के कैंडिडेट जीते। फणनवीस ने नागपुर वेस्ट और नागपुर नॉर्थ सीट का उदाहरण दिया और कहा कि इन दोनों सीटों पर 7 परसेंट वोटर बढ़े और वहां कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई।

फडणवीस ने पुणे की वड़गांव शेरी और मुंब्रा सीट की बात की। उन्होंने कहा कि वड़गांव शेरी में 10 परसेंट वोट बढ़ा, वहां शरद पवार की पार्टी के बापू साहेब पठारे जीते। मुंब्रा में 9 परसेंट वोटर बढ़ने के बावजूद जितेंद्र आव्हाड की जीत हुई। फडणवीस ने राहुल को सलाह दी कि एक्स पर पोस्ट करने से पहले उन्हें कम से कम महाराष्ट्र में अपनी पार्टी के नेताओं से ही बात कर लेनी चाहिए थी तो इतनी फजीहत नहीं होती। फडणवीस ने कहा कि राहुल को झूठ बोलने की आदत है लेकिन झूठ बोले कौवा काटे। काले कौवे से डरियो।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें