हाइड्रो प्रोजेक्ट में तेज बहाव में बह गए कई मजदूर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक हाइड्रल प्रोजेक्ट में तेज बहाव के कारण कई मजदूर बह गए हैं। इस हादसे के बाद अब तक केवल 2 लोगों के शवों को बरामद किया जा सका है।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। यहां हाइड्रल प्रोजेक्ट में तेज बहाव के कारण कई मजदूर बह गए। हालांकि अब तक 2 शवों को बरामद किया जा सका है। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बयान जारी किया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पर लिखा, “धर्मशाला के एक हाइड्रल प्रोजेक्ट में तेज बहाव के कारण कई मजदूरों के बह जाने की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस हादसे में अब तक दो शव बरामद किए गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें