
बिहार पुलिस को जल्द ही 21,391 नए सिपाही मिलेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जून को पटना के बापू सभागार में इन नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह चयन प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी, जिसकी लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में हुई थी।
बिहार पुलिस को जल्द ही 21 हजार से अधिक नये सिपाही मिलने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जून को नवचयनित 21 हजार 391 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
यह कार्यक्रम राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित होगा। सिपाही चयन के लिए 2023 में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके लिए लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में छह चरणों में आयोजित हुई।
इसमें करीब 17 लाख 87 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें 11 लाख 95 हजार 101 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा की पूरी प्रकिया के बाद अब 28 जून को नवचयनित 21 हजार 391 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपने की तैयारी है।
इसे लेकर चयनित अभ्यर्थियों के बीच खुशी का माहौल है। सभी अब शनिवार का इंतजार कर रहे हैं। इस दिन मुख्यमंत्री के हाथों चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।








