अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद आयेंगे भारत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी के निमंत्रण पर संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान आगामी हफ्ते से 2 दिनों की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वह 9 से 10 सितंबर तक भारत की यात्रा पर होंगे।

संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान अगले हफ्ते भारत की 2 दिवसीय यात्रा पर आने वाले हैं। कुछ महीने पहले उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत आने का निमंत्रण दिया था। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। अब वह आगामी 9-10 सितंबर को भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

अबू धाबी के युवराज के रूप में यह संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति की यह पहली भारत यात्रा होगी। उनके साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार 9 सितंबर को अबू धाबी के राष्ट्रपति क्राउन प्रिंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह द्विपक्षीय सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद उनका भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है।

महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि

संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे। वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी जाएंगे। 10 सितंबर को, महामहिम एक बिजनेस फोरम में भाग लेने के लिए मुंबई जाएंगे, जिसमें दोनों देशों के बिजनेस लीडर भाग लेंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें