जिम्बाब्वे इस एशियाई देश की करेगा मेजबानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 साल बाद द्विपक्षीय सीरीज उसके घर पर खेलेगी श्रीलंका
जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए अगला एक साल काफी व्यस्त रहने वाला है, जिसमें अब वह श्रीलंका टीम की भी लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में मेजबानी करेगी। श्रीलंका के इस दौरे पर 2 वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के लिए आगामी क्रिकेट सीजन काफी रोमांचक रहने वाला है, जिसमें अभी उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ जहां घर में टेस्ट सीरीज खेलनी है, तो वहीं इसके बाद वह घर पर ट्राई सीरीज की मेजबानी भी करेगी, जिसमें अफ्रीका के अलावा न्यूजीलैंड की टीम भी हिस्सा लेगी। अब जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक और सीरीज की मेजबानी का ऐलान कर दिया है, जिसमें उनकी टीम घर पर श्रीलंका के खिलाफ अगस्त-सितंबर महीने में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट की सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी।

श्रीलंका 2 वनडे और तीन टी20 मैचों की खेलेगी सीरीज

जिम्बाब्वे क्रिकेट की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार श्रीलंका की टीम 29 अगस्त से लेकर 7 सितंबर तक जिम्बाब्वे का दौरा करेगी, जिसमें वह मेजबान टीम के खिलाफ 2 वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे की टीम इस हफ्ते के आखिर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके बाद ट्राई सीरीज की मेजबानी भी करेगी। वहीं अगस्त महीने की शुरुआत में जिम्बाब्वे की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज अपने घर पर खेलनी है जिसका पहला मैच 3 अगस्त को खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 साल बाद द्विपक्षीय सीरीज उसके घर पर खेलेगी श्रीलंका

श्रीलंका की टीम ने जिम्बाब्वे का साल 2023 में दौरा किया था जब वहां पर वह वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स मुकाबले खेलने के लिए गए थे, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज को लेकर बात की जाए तो श्रीलंकाई टीम 9 साल के बाद जिम्बाब्वे से उसके घर पर सीरीज खेलेगी। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम रहने वाली है। साल 2026 की शुरुआत में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *