मधुबनी जिला परिषद की अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव जी ने विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मधुबनी जिला परिषद की चेयरमैन बिंदु गुलाब यादव VIP में शामिल
मधुबनी जिला परिषद की चेयरमैन बिंदु गुलाब यादव अपने समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल हो गईं। वीआईपी संस्थापक मुकेश सहनी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मधुबनी और पूरे प्रदेश में मजबूत होगी।  

 मधुबनी जिला परिषद की चेयरमैन बिंदु गुलाब यादव अपने समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी में शामिल हो गई हैं। गुरुवार को वीआईपी संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिंदु गुलाब यादव को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुकेश सहनी ने कहा कि बिंदु गुलाब यादव पुणे से शिक्षा ग्रहण कर बिहार में कुछ करने की तमन्ना के साथ बिहार लौटीं और समाजसेवा से जुड़ गईं। फिलहाल सक्रियता के साथ ये मधुबनी जिला परिषद की चेयरमैन की भूमिका निभा रही हैं। इनके पिता भी उस क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।

उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि इनके आने से न केवल मधुबनी जिले में बल्कि प्रदेश में वीआइपी पार्टी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि जो भी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है वह महागठबंधन में आ सकता है। महागठबंधन में किस पार्टी को रखा जाएगा यह तय करना समन्वय समिति का काम है। इस दौरान सहनी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार के विकास वाला नारा बदल लेना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि बिहार को गुजरात से कम राशि क्यों मिलती है? बिहार की आबादी 12 करोड़ से अधिक है जबकि गुजरात की आबादी इसके आधी है।

युवाओं का आह्वान करते हुए बोले कि युवाओं ने तय कर लिया है कि अब यहीं अपनी सरकार बनाएंगे। बिंदू गुलाब यादव ने कहा कि एक मिशन के तहत वे आज इस पार्टी में शामिल हुईं हैं।

वीआईपी के पास नेता भी है, नीति भी और नियत भी है। इस दौरान बीके सिंह, नुरुल होदा, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, डा सुनील, लालबाबू सहनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें