दिल्ली के बवाना में मर्डर से मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजधानी दिल्ली का बवाना इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

दिल्ली के बवाना इलाके में आज सुबह हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम दीपक बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बवाना इलाके में दीपक नामक शख्स अपनी बेटी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था। दीपक के साथ उसकी बेटी भी थी। दोनों मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग होने लगी। दीपक की उम्र 43 वर्ष बताई जा रही है।

बताया जाता है कि बदमाशों ने दीपक को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली दीपक और उसकी बेटी को भी लगी। दीपक की गोली लगने से मौत हो गई वहीं दीपक की बेटी के हाथ गोली लगी है। इस हमले में वह घायल हो गई है। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *