उत्तर प्रदेश में हथियारों की अवैध तस्करी करने वाले एक व्यक्ति गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस की गिरफ्त में लाला
लाला खुद को शहद व्यापारी बताता था, लेकिन उसका असली काम अवैध तरीके से हथियारों की सप्लाई करने का था। सिनेमाहाल के कंपाउंड से पुलिस ने 7 एयरगन और अलग-अलग तरह के 128 कारतूस बरामद किए हैं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से पुलिस ने हथियारों की अवैध तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति की पहचान सलाऊद्दीन उर्फ लाला के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 68 साल है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपी के पास से बड़े पैमाने पर हथियार मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह अवैध तरीके से हथियार बनाता था और उन्हें बेचता था।

पुलिस को आरोपी लाला के पास से अवैध असलहा, कारतूस और असलहा बनाने वाले उपकरण और प्रतिबंधित हिरन की खाल भी मिली है। थाना मलिहाबाद और रहीमाबाद की सयुंक्त पुलिस टीम ने तस्कर को पकड़ा है।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

27 जून को एक मुखबिर ने मिर्जागंज के मलिहाबाद थाने में बताया कि पूर्व पिक्चर हाल के पास एक व्यक्ति अवैध असलहे को बनाता है और बाहर बेचता है। वह कारतूस भी रखता है और असलहे, कारतूस बेचने के लिए किसी व्यक्ति के इंतजार में खड़ा है। यदि जल्दी किया जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम पिक्चर हाल पर पहुंची तो एक व्यक्ति सलाऊद्दीन उर्फ लाला 315 बोर के आठ जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। सलाऊद्दीन उर्फ लाला मिर्जागंज में पिक्चर हाल तिराहा के पास रहता है। उसकी उम्र 68 साल है।

पूछताछ में हुए खुलासे

पुलिस ने लाला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अवैध असलहा अपने घर पर बनाता है। पुलिस की टीम ने उसके घर पर छापा मारा तो उसके घर के पास बने सिनेमा हॉल के कंपाउंड से हथियारों का जखीरा मिला। इसके साथ ही हथियार बनाने का सामान और कई आधे बने हुए हथियार भी मिले। आरोपी के पास से हिरण की खाल भी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने धारा 3/4,5/25 आयुध अधिनियम और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लाला के पास मिले हथियार

  • 3 पिस्टल, जिसमें 1 अदद चालू हालात में नहीं
  • 1 देशी तमंचा 315 बोर चालू हालत में
  • 2 देशी तमंचा 22 बोर जिसमें 1 चालू हालात में नहीं
  • 1 रायफल 22 बोर
  • 7 एयरगन चालू हालत में
  • 18 जिंदा कारतूस 315 बोर
  • 68 कारतूस जिंदा 22 बोर,
  • 40 खोखा कारतूस 22 बोर
  • 30 कारतूस 12 बोर
  • 2 कारतूस जिंदा 32 बोर
  • 1 खोखा 32 बोर
  • 6 बांका
  • 2 छूरी
  • 1 आरी
  • 2000 रूपये नगद
  • अर्धनिर्मित सामान एवं तमंचा तैयार करने के उपकरण

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें