भारतीय सेना और फ्रांसीसी सेनाओं के संयुक्त युद्धाभ्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय सेना और फ्रांसीसी सेनाओं के संयुक्त युद्धाभ्यास

भारत और फ्रांस की सेनाएं ला कैवेलरी में संयुक्त युद्धाभ्यास कर रही हैं। इसमें भारतीय सेना के 90 जवान हिस्सा ले रहे हैं। युद्धाभ्यास एक जुलाई तक चलेगा।

भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-2025 ला कैवेलरी में चल रहा है। युद्धाभ्यास 18 जून से चल रहा है और यह एक जुलाई तक चलेगा। दक्षिणी फ्रांस के कैंप लारजैक, ला कैवेलरी में आयोजित युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की जम्मू-कश्मीर राइफल्स बटालियन के 90 कर्मियों के साथ-साथ फ्रांसीसी सेना की डेमी-ब्रिगेड डी लेजियन एट्रैंगेरे के जवान हिस्सा ले रहे हैं।

सेनाओं ने इन चीजों का किया अभ्यास

संयुक्त युद्धाभ्यास में दुर्गम इलाके में युद्ध प्रशिक्षण, लड़ाकू विमानों को मार गिराना, संयुक्त गश्त और सैन्य प्रविष्टि तकनीक शामिल हैं। इसके साथ ही भारत और फ्रांस की सैन्य विशेषज्ञ टुकड़ियां इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (ईडब्ल्यू) और काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (सी-यूएएस),  सिग्नल इंटरसेप्शन, जैमिंग, स्पेक्ट्रम कंट्रोल और ड्रोन-न्यूट्रलाइज़ेशन का अभ्यास कर रही हैं।

संयुक्त युद्धाभ्यास में आधुनिक युद्धकला का प्रदर्शन

सेना की तरफ से बताया गया है कि संयुक्त युद्धाभ्यास में आधुनिक युद्धकला का प्रदर्शन किया गया है। युद्धाभ्यास का मुख्य आकर्षण 96 घंटे का सैन्य अभ्यास रहा। जिसमें विपरीत परिस्थितियों में कमांड स्तरों पर निर्णय लेने की क्षमता, मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करना, युद्ध जैसी स्थिति में सैन्य टुकड़ियों की कार्रवाई में गुणवत्तापूर्वक निखार लाना शामिल है।

भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास

संजीव सिंगला ने की युद्धाभ्यास की तारीफ

फ्रांस में भारत के राजदूत संजीव सिंगला भी युद्धाभ्यास देखने पहुंचे। उन्होंने सैनिकों से बातचीत की और उनकी सराहना की। सिंगला ने भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शक्ति-VIII युद्धाभ्यास सुरक्षा और रणनीतिक क्षेत्र में योगदान करते हुए सामरिक और तकनीकी तालमेल को बढ़ाता है। बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच हर साल संयुक्त सैन्य अभ्यास होता है। इस बार इसे फ्रांस में आयोजित किया जा रहा है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें