चीन के विमान में गड़बड़ी के बाद हुई आपात लैंडिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चीन में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग।
चीन में एक विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। विमानन कंपनी ने कहा कि उड़ान संख्या एससी4667 का विमान नानजिंग में आपातकालीन परिस्थितियों में उतार लिया गया।

चीन के एक विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि हवा में उड़ान भरते समय इस विमान को कोई  “खराबी” आ गई थी। इसके बाद आपातकालीन स्थिति में विमान को उतार लिया गया है। शांदोंग एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि चिंगदाओ से शंघाई जाने वाली एयरलान की उड़ान में “खराबी” आ गई और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रियाओं के अनुसार स्थिति को संभालने के बाद चालक दल ने विमान को नानजिंग के एक हवाई अड्डे पर भेज दिया।

विमान में यात्रियों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।  विमानन कंपनी ने कहा कि उड़ान संख्या एससी4667 का विमान नानजिंग में आपातकालीन परिस्थितियों में उतार लिया गया।

विमान के इंजन में कुछ फंसने के बाद मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में कुछ फंस जाने की वजह से उसकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है।  इसके बाद सभी प्रभावित यात्रियों को अगली उड़ान के लिए एक अन्य विमान में भेजा गया।” हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ समाचार पत्र ने शनिवार को बताया कि विमान में सवार होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ऐसा प्रतीत हुआ कि उड़ान के दौरान विमान के बाएं इंजन में कुछ फंस गया।

जोरदार आवाज होने से घबराए यात्री

विमान जब हवा में ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। उसी दौरान एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इससे यात्रियों में हलचल मच गई। एक यात्री ने लिखा, “भयावह। कुछ जोरदार आवाज हुई, फिर विमान हिलने लगा और पांच से 10 मिनट तक जलने की दुर्गंध आती रही।” व्यक्ति ने कहा कि इसके बाद पायलट ने नानजिंग में आपातकालीन लैंडिंग की घोषणा की और पूरी प्रक्रिया “बहुत सुचारू” रूप से हुई।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें