भारी बारिश से उफनती नदी में गिरा वाहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारी बारिश से उफनती नदी में गिरा वाहन।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में उफनती नदी में गाड़ी गिर गई। गाड़ी का चालक बोनट पर चढ़कर जान बचाता दिखाई दिया। इस पूरी घटना का खौफनाक Video वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर हालात काफी खराब हैं। राज्य में कई जगहों पर भू-स्खलन की घटनाएं हुई हैं और कई नदियां भी उफान पर हैं। भारी बारिश के बीच राज्य के उत्तरकाशी जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। उत्तरकाशी में एक वाहन अनियंत्रित होकर उफनती नदी में जा गिरा। इसके बाद गाड़ी का चालक बोनट पर चढ़कर खुद को बचाते हुए दिखाई दिया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने चालक की जान बचा ली है। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

कैसे बची चालक की जान?

जानकारी के अनुसार, उफनती नदी में गिरे वाहन में केवल चालक ही सवार था। हादसा बेहद गंभीर था, लेकिन चालक की सूझबूझ और तत्परता से उसकी जान बच गई। नदी में बहते वाहन से निकलने में उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर साहस दिखाया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस ने लोगों से की ये अपील

नदी में वाहन के गिरने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रशासन ने इस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बेहद सावधानी बरतें।

उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड में सोमवार (30 जून) को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, रूद्र प्रयाग, टेहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और उत्तर काशी में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

आदि कैलाश यात्रा का मार्ग फिर से बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच कई जगहों पर भू-स्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। हाईवे के विजयनगर में ऊपरी पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरा। इससे चार से पांच वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। धारचूला में बारिश आफत बन चुकी है। आदि कैलाश यात्रा का मार्ग फिर से बंद कर दिया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें