तेलंगाना: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिएक्टर विस्फोट में 5 की मौत, 20 घायल
रिएक्टर विस्फोट के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने 20 लोगों के घायल होने की जानकारी दी। हालांकि, बाद में बताया गया कि पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार (30 जून) को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ। रिएक्टर विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन के करीब घायल हैं। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 क्षेत्र में एक रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट में एक दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं।

 

तेलंगाना अग्निशमन अधिकारियों ने कहा, “यह घटना सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1 में हुई। 11 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं । विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।”इस बीच, प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है और अभी तक उन्हें घटनास्थल से कोई शव नहीं मिला है। संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने कहा, “अभी तक हमें कोई शव बरामद नहीं हुआ है, बचाव अभियान जारी है, हम कुछ समय में जानकारी देंगे।”आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें