
कर्नाटक में सीएम पोस्ट को लेकर मचे बवाल अभी थमा ही था कि सीएम सिद्धारमैया की कैबिनेट ने बड़ा फैसला सुना दिया। कैबिनेट ने बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी के नाम के साथ ही दो शहरों का नाम बदल दिया है। जानें डिटेल्स…
बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी क्यों है खास
बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी, एक सरकारी संस्था है जिसे पहले बेंगलुरु सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता था। यह विश्वविद्यालय 2017 में स्थापित किया गया था और 2020 में इसका नाम बदल दिया गया था। अब कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के तहत इसका नाम बदल दिया गया है। इस पहल के तहत, गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज और गवर्नमेंट आरसी कॉलेज को घटक कॉलेजों के रूप में विश्वविद्यालय के अंतर्गत लाया जाएगा।
डीके शिवकुमार ने की थी ये घोषणा
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पहले ही डॉ. मनमोहन सिंह के काम को समर्पित बैंगलोर विश्वविद्यालय में एक शोध और अध्ययन केंद्र स्थापित करने की योजना की घोषणा की थी। बेलगावी में बोलते हुए, शिवकुमार ने कहा था, “भाग्य हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि भले ही मनमोहन सिंह अब नहीं रहे, लेकिन वे राष्ट्र के लिए अपने योगदान के माध्यम से अभी भी जीवित हैं। उनकी विरासत को बदला नहीं जा सकता। बैंगलोर विश्वविद्यालय में, हम सभी छात्रों के लिए एक शोध और अध्ययन केंद्र शुरू करने जा रहे हैं ताकि वे देश के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए सुधारों के बारे में जान सकें।”








