शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की, सेंसेक्स 200 अंक उछला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निफ्टी भी 25,500 से ऊपर
आज के शुरुआती कारोबार में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.3 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर 208.31 अंक बढ़कर 83,618.00 पर और निफ्टी 55.20 अंक बढ़कर 25,508.60 पर कारोबार करता दिखा। कारोबार की शुरुआती सत्र में निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल सूचकांक शीर्ष प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय सूचकांक रहे, जिनमें से प्रत्येक में 0.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती दौर में सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। हालांकि, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व पिछड़ गए।

अमेरिका में गैर-कृषि पेरोल आंकड़ों पर पर सबकी नजर

पीटीआई की खबर के मुताबिक, बाजार निफ्टी को 26,277 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रिगर का इंतजार कर रहे हैं। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा कि सभी की नजरें अमेरिका में जून में आने वाले गैर-कृषि पेरोल आंकड़ों पर हैं। कमजोर आंकड़े फेड की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पुनर्जीवित कर सकते हैं, जबकि मजबूत आंकड़े उन्हें कम कर सकते हैं।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि निफ्टी के कुछ और समय तक 25,200-25,800 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है, जब तक कि कोई ट्रिगर इस दायरे को तोड़ न दे। कुछ दिनों में घोषित होने वाले संभावित भारत-अमेरिका व्यापार सौदे से सकारात्मक ट्रिगर मिल सकता है।

दुनिया के बाजारों में कैसा है रुझान

सीएनबीसी के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बुधवार को घोषित अमेरिका-वियतनाम व्यापार समझौते के डिटेल की प्रतीक्षा कर रहे निवेशकों के बीच वियतनामी शेयर बाजार तीन सालों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। अमेरिका दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र से आयातित वस्तुओं पर 20% टैरिफ लगा रहा है, जबकि वियतनाम जीरो टैरिफ लगाएगा। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225, 0.15% और टॉपिक्स 0.21% गिरा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.77% और स्मॉल-कैप कोसडैक में 0.5% की वृद्धि हुई। उधर, ऑस्ट्रेलिया के एसएंडपी/एएसएक्स 200 में 0.13% की वृद्धि हुई। हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक 0.64% गिरा, जबकि मुख्यभूमि चीन का सीएसआई 300 0.14% बढ़ा।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0. 77 प्रतिशत गिरकर 68. 58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,561. 62 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें