वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जडेजा ने पूरे किए 2000 रन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं, इसके साथ ही उनके नाम 100 विकेट भी हैं। ऐसा कमाल करने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जहां पहले दिन कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली, वहीं दूसरे दिन रवींद्र जडेजा का जलवा देखने के लिए मिला। जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की और एक वक्त संकट में दिख रही भारतीय टीम को वहां से बाहर निकालने का काम किया। भले ही रवींद्र जडेजा शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने ऐसा कारनामा जरूर कर दिया है, जो इससे पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *