नीरव मोदी का भाई नेहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीरव मोदी का भाई नेहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार
भारत का भगोड़ा नीरव मोदी का भाई नेहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार हो गया है। भारत के लिए इसे बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग (U.S. Department of Justice) ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया है कि भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी को अमेरिका में 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भारत का भगोड़ा नीरव मोदी का भाई नेहाल दीपक मोदी अमेरिका में गिरफ्तार हो गया है। भारत के लिए इसे बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया है कि भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी को अमेरिका में 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा संयुक्त रूप से दायर प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई है।

इस सेक्शन के तहत की गई गिरफ्तारी

प्रत्यर्पण का अनुरोध क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी सेक्शन 120 बी, 201 इंडियन पीनल कोड और 3 प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट 2002 के तहत किया गया था। नीरव मोदी के साथ ही नेहाल मोदी पर भी पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप हैं। सीबीआई और ईडी की जांच के मुताबिक नीरव मोदी के इस स्कैम को अंजाम देने में उसके भाई नेहाल मोदी ने अहम रोल निभाया था। नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कोशिश भी जांच एजेंसियां यूके से कर रही हैं। सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई की है। इसमें नेहाल मोदी जमानत के लिए भी अपील कर सकता है और यूएस अथॉरिटी भारतीय एजेंसियों के तर्क पर इसका विरोध करेंगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें