लालू यादव के घर पहुंचा ताजिया का जुलूस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लालू यादव के घर ताजिए का जुलूस
लालू यादव का पूरा परिवार बाहर ताजिये का जुलूस देखने आया। लालू यादव ने भी कुर्सी पर बैठकर ताजिया देखा। वहीं, राबड़ी देवी ने पूजा की।

मुहर्रम का ताजिया रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू यादव के घर भी पहुंचा। राबड़ी देवी ने ताजिए का स्वागत किया और पूजा भी की। वहीं, लालू यादव ने भी कुर्सी पर बैठकर ताजिया देखा। लालू का पूरा परिवार ताजिया देखने बाहर आया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में राबड़ी देवी पूजा करती दिख रही हैं। वहीं, लालू यादव कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। लालू के सामने ताजिये के जुलूस में शामिल लोग करतब कर रहे हैं और लालू यादव श्रद्धाभाव के साथ ताजिया देख रहे हैं।

मुहर्रम पर्व के दौरान कई इलाकों में हादसे और झड़प की घटनाएं भी हुईं। दरभंगा में ताजिया निकालते समय कई लोग करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में 50 लोग झुलस गए। वहीं, गोपालगंज में लाठी भांजने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

गोपालगंज में हिंसक झड़प

गोपालगंज में मोहर्रम पर्व के दौरान अखाड़ा मिलान को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। माझागढ़ के छवही तकी गांव में कल शाम अखाड़ा के दौरान दो गांवों के बीच लाठी भांजने को लेकर झड़प हुआ था। यही विवाद आज विवाद बढ़ गया और दोनों गांवों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

औरंगाबाद में फहराए दूसरे देश के झंडे

औरंगाबाद में मोहर्रम के दौरान जुलूस में लोगों ने दूसरे देश के झंडे फहराए। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यह झंडा शहर के नवाडीह रोड के भगवान शंकर के मंदिर के पास दिखा। बताया जाता है कि यह झंडा संयुक्त अरब अमीरात का है। इस दौरान जुलूस में तिरंगा भी था मगर उसे लेकर लोग किनारे खड़े नजर आए।

दरभंगा में 50 झुलसे

दरभंगा के ककोढ़ा में मुहर्रम मनाते समय हाई टेंसशन बिजली की तार के चपेट में आने से 50 लोग झुलस गए। यहां सड़क से जा रहा ताजिया 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। इस जुलूस में तीन गांव के लोग शामिल थे। सभी करंट की चपेट में आ गए।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *