एजबेस्टन टेस्ट मैच जीतने के बाद जश्न में डूबी टीम इंडिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीम इंडिया
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने बर्मिंघम में इतिहास रच दिया है। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने 336 रनों से जीत दर्ज की। इस टेस्ट मैच में बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग तक तीनों ही डिपार्टमेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारत ने इस मैच में इंग्लैंड के सामने जीत के किए 608 रनों का टारगेट रखा था। जवाब में इंग्लैंड की टीम चौथी पारी में 271 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से आखिरी विकेट आकाश दीप ने लिया। उन्होंने ब्रायडन कार्स को आउट करके टीम को एक ऐतिहासिक जीत दिलाई। आपको बता दें कि भारत बर्मिंघम के मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी है।

आकाश दीप को शुभमन गिल ने लगाया गले 

इस मैच में जैसे ही आकाश दीप ने ब्रायडन कार्स को आउट करके टीम इंडिया को जीत दिलाई उसी वक्त टीम के प्लेयर्स जश्न मनाने के लिए मैदान पर दौड़ते हुए दिखे। कप्तान गिल इस मैच को जीतने के बाद सबसे ज्यादा खुश नजर आए। उन्होंने सबसे पहले जीत के बाद हुंकार भरी। उसके बाद वह आकाश दीप को गले मिलते नजर आए। इन दोनों के गले मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि भारत के लिए दूसरी पारी में आकाश दीप ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने अपनर करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी लिया।

 

 

 

 

 

 

बर्मिंघम में टीम इंडिया ने कर दिया बड़ा कमाल

बर्मिंगम के मैदान पर यह टीम इंडिया की पहली जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने इस मैदान पर 8 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें से 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। एक मैच ड्रॉ रहा था। अब टीम इंडिया को इस मैदान पर पहली जीत मिली है।

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के लिए यह टेस्ट मैच सबसे ज्यादा यादगार रहने वाला है। इस मैच में उन्होंने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान दोनों पारियों में शतक लगाया। पहली पारी में गिल 269 रन बनाकर आउट हुए, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 161 रन बनाए। वहीं उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने बर्मिंघम में पहला टेस्ट मैच जीता।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें