मध्य प्रदेश में 9 IAS अफसरों का हुआ तबादला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक फोटो
मध्य प्रदेश में 9 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाए गए अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय में बदलाव

मुख्यमंत्री कार्यालय से अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब नीरज मंडलोई मुख्यमंत्री कार्यालय के नए अपर मुख्य सचिव होंगे।

डॉ. राजेश राजौरा को नई जिम्मेदारियां

डॉ. राजेश राजौरा को हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय से हटा दिया गया है, लेकिन उन्हें कई महत्वपूर्ण विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह नर्मदा घाटी विकास विभाग के अपर उपाध्यक्ष, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और प्रबंध संचालक, नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही, उनके पास अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तिया

  • संजय दुबे को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
  • राखी सहाय को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) का सचिव बनाया गया है।
  • संजय कुमार शुक्ल अब सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) होंगे।
  • डीपी आहूजा को सहकारिता विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
  • एम. सेलवेन्द्रन कार्मिक, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव होंगे।
  • निशांत वरवड़े को कृषि विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • प्रबल सिपाहा उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त का पदभार संभालेंगे।

मणिपुर में 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला

बीते दिनों मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने पुलिस के 11 वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला करने का आदेश दिया था। जिनका तबादला किया गया, उनमें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच अधिकारी और मणिपुर पुलिस सेवा (MPS) के छह अधिकारी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक (SP), सीआईडी ​​(सुरक्षा) विक्टोरिया येंगखोम को ट्रांसफर कर मणिपुर पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज (MPTC) के अतिरिक्त निदेशक (AD) के रूप में तैनात किया गया है, जबकि चंदेल की पुलिस अधीक्षक बबीता रानी स्वैन को विशेष एआईजी (अतिरिक्त महानिरीक्षक), विधि के पद पर तैनात किया गया है। अब तक विशेष एआईजी विधि का कार्यभार संभाल रहे नेपराम नेत्रजीत सिंह एसपी (केंद्रीय पुलिस नियंत्रण कक्ष) का प्रभार भी संभाल रहे थे, अब वह इस पद पर बने रहेंगे। जिरीबाम के एसपी शेख मोहम्मद ज़ैब जाकिर का इसी पद पर सेनापति जिले में तबादला किया गया है। सेनापति के एसपी पद पर कार्यरत धर्मेंद्र कुमार अब चंदेल जिले के एसपी होंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें