हूती विद्रोहियों ने हमला कर इजरायली जहाज को लाल सागर में डुबोया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में लाइबेरियाई झंडे वाले मालवाहक जहाज ‘मैजिक सीज’ को निशाना बनाया था। यह मालवाहक जहाज समंदर में डूब गया है जिसका वीडियो भी सामने आया है।

 यमन के हूती विद्रोही लाल सागर में लगातार व्यापारिक जहाजों पर हमले करते रहे हैं। हाल के दिनों में ये हमले बढ़ गए हैं। ऐसा तब हो रहा है जब अमेरिका और इजरायल की ओर से यमन में लगातार हूतियों को निशाना बनाकर भीषण बमबारी की गई है। इस बीच हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने रविवार को जिस मालवाहक जहाज को निशाना बनाया था वह लाल सागर में पूरी तरह डूब गया है। समंदर में डूबते हुए जहाज का वीडियो भी सामने आया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें