छांगुर बाबा को लेकर CM योगी का बड़ा बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छांगुर बाबा को लेकर CM योगी ने दिया बयान।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवैध धर्मांतरण और छांगुर बाबा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने धर्मांतरण के लिए अलग-अलग रेट फिक्स किए थे, लेकिन इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। ये लोग देश का स्वरूप बगाड़ने का काम कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण के मामले में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब छांगुर बाबा से जुड़े एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सीएम योगी ने छांगुर बाबा और अवैध धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने एक बयान में कहा कि बलरामपुर में धर्मांतरण की साजिश की गई, लेकिन धर्मांतरण कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई भी की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी छांगुर बाबा ने धर्मांतरण कराने के लिए अलग-अलग रेट तय किए थे। ये लोग देश का स्वरूप बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।

‘धर्मांतरण कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’

दरअसल, सीएम योगी ने अवैध धर्मांतरण और छांगुर बाबा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बलरामपुर में धर्मांतरण की साजिश की गई। धर्मांतरण कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सीएम योगी ने बाबा छांगुर के कारनामों का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे धर्मांतरण करना है, इसका उसने रेट भी तय किया थे। सीएम योगी ने कहा कि ऐसे लोग देश का स्वरूप बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।

‘धर्मांतरण के लिए तय किए रेट’

सीएम योगी ने कहा, “आपने देखा होगा किस प्रकार की साजिशें हो रही हैं। अभी बलरामपुर में हम लोगों ने बड़ी कार्रवाई को आगे बढ़ाया। आपने देखा होगा, उसने रेट तय किए, धर्मांतरण के कार्यक्रम को कैसे आगे बढ़ाना है। हिंदुओं में, ब्राह्मणों में, क्षत्रियों में, सिखों में, ओबीसी जातियों में, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों में, लोगों को कैसे धर्मांतरण करना है, सबके रेट उसने तय किए हुए थे। विदेशों से धनराशि आ रही थीं।”

‘देश का स्वरूप बिगाड़ने की कोशिश’

सीएम योगी ने आगे कहा, “आप सोचिए, 100 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन अब तक उसके 40 खातों में प्राप्त हुआ है और वह लगातार उस अभियान को बढ़ाने का कार्य कर रहा था। इस रूप में देश का स्वरूप बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। परिस्थितियां बदली हैं, उद्देश्य उनका वही है जो उस समय था, हां, काम का तरीका उन्होंने बदला है।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें