केएल राहुल ने शतक लगाकर रच दिया इतिहास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया है। यह इस मैदान पर राहुल का दूसरा शतक है।

इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की तरफ से केएल राहुल ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक लगाया है। यह लॉर्ड्स के मैदान पर केएल राहुल का दूसरा शतक है। वह इस मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में यह राहुल का 10वां शतक है। लॉर्ड्स में भारतीय बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दिलीप वेंगसरकर के नाम है। उन्होंने यहां पर तीन शतक लगाए हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें