सभी भारतीय प्लेयर्स से आगे निकल गए बुमराह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अच्छी गेंदबाजी का नमूना पेश किया और मैच में कुल 7 विकेट अपने नाम किए।

जसप्रीत बुमराह की गिनती दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में होती है। उनकी यॉर्कर गेंद का कोई भी सानी नहीं है। अब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की। पहली पारी में जहां उन्होंने पांच विकेट अपने नाम किए थे। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट चटकाए। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दूसरी पारी में खुलकर स्ट्रोक नहीं लगाने दिए और लगाम लगाए रखी। इसी वजह से इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 192 रन बना पाई।

अनिल कुंबले का रिकॉर्ड टूटा

मैच में कुल 7 विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट में SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा है। बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सेना देशों में अभी तक कुल 223 विकेट हासिल किए हैं। जबकि कुंबले के नाम 222 विकेट दर्ज हैं। अब बुमराह ने सभी भारतीय बॉलर्स को पीछे करते हुए नंबर-1 का सिंहासन हासिल कर लिया है। SENA देशों में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

टेस्ट क्रिकेट में ले चुके 200 से ज्यादा विकेट

पिछले कुछ समय से जसप्रीत बुमराह भारतीय टेस्ट टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उनकी लाइन-लेंथ बिल्कुल सटीक होती है। इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया था। उन्होंने अभी तक 47 टेस्ट मैचों में कुल 217 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 15 पांच विकेट हॉल शामिल हैं।

भारतीय टीम को मिला 193 रनों का टारगेट

तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम ने 387 रन बनाए। भारत ने भी केएल राहुल के शतक की बदौलत 387 रन बना लिए। इस तरह से स्कोर बराबर हो गया। अब दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 192 रन बनाए हैं। टीम के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। वहीं भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर सबसे बड़े हीरो साबित हुए और उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें