
हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को मंडी के लंबाथाच दौरे के दौरान एक लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भाजपा नेता अन्य लोगों के साथ अचानक गिरते मलबे से तेजी से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचते हैं। वे तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और सुरक्षित जगह चले गए।
इससे पहले जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से करसोग और अन्य प्रभावित इलाकों का दौरा कर बादल फटने और बाढ़ से हुए नुकसान का खुद जायजा लेने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में राहत, पुनर्निर्माण और पुनर्वास के लिए प्रभावी योजना बनाना जरूरी है।
Author: Red Max Media
Post Views: 227








