अलास्का और ताजिकिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलास्का और ताजिकिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप

अलास्का और ताजिकिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अलास्का में 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

अलास्का और ताजिकिस्तान दोनों देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अलास्का में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि ताजिकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। सोमवार को अलास्का में भारतीय समयानुसार, सुबह 03:58:02 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ( NCS) के अनुसार, भूकंप की गहराई 48 किमी थी। इसका केंद्र 54.99 उत्तरी अक्षांश और 159.98 पश्चिमी देशांतर पर अलास्का प्रायद्वीप में स्थित था।

इससे पहले 17 जुलाई को भी अलास्का में रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया था। यह भूकंप भारतीय समयानुसार, सुबह 02:07:42 बजे आया था और इसकी गहराई 36 किमी थी। इसका केंद्र 54.91 उत्तरी अक्षांश और 160.56 पश्चिमी देशांतर पर अलास्का प्रायद्वीप में स्थित था। यूएस सुनामी चेतावनी प्रणाली के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में आए भूकंप के बाद अलास्का के तटीय हिस्सों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई थी।

 

ताजिकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप

वहीं, ताजिकिस्तान में सोमवार को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार, ताजिकिस्तान में सुबह 04:43:29 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की गहराई 23 किमी थी, जिससे आफ्टरशॉक की संभावना बनी रहती है। इसका केंद्र 37.39 उत्तरी अक्षांश और 72.58 पूर्वी देशांतर पर ताजिकिस्तान में स्थित था।

 

इससे पहले, रविवार, 20 जुलाई को भी ताजिकिस्तान में भारतीय समयानुसार, सुबह 01:01:55 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप की गहराई 160 किमी थी। 18 जुलाई को 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई 10 किमी थी। इसके अलावा, 12 जुलाई को भी दो भूकंपों के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता क्रमशः 4.8 और 4.2 थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें