इंडोनेशिया के जहाज में लगी आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंडोनेशिया में एक समुद्री जहाज में भीषण आग लग जाने से 300 से ज्यादा यात्रियों की जान आफत में फंस गई। वीडियो में भयानक आग का मंजर देखा जा सकता है। आग काफी तेजी से पूरी जहाज को अपनी चपेट में ले चुकी है, जिसमें से ऊंची लपटें और काला धुआं साफ दिखाई दे रहा है।

इंडोनेशिया में एक समुद्री जहाज में भीषण आग लग जाने से 300 से ज्यादा यात्रियों की जान आफत में फंस गई। वीडियो में भयानक आग का मंजर देखा जा सकता है। आग काफी तेजी से पूरी जहाज को अपनी चपेट में ले चुकी है, जिसमें से ऊंची लपटें और काला धुआं साफ दिखाई दे रहा है। इस जलती हुई फेरी से 280 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि बच्चे सहित 18 लोग घायल हो गए हैं। जबकि काफी संख्या में लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।

 

आग की लपटों के बीच समुद्र में लगाई छलांग

जहाज में भीषण आग लगने के बीच फंसे यात्रियों ने समुद्र में छलांग लगाना शुरू कर दिया। वीडियो में लोगों को समुद्र में कूदते देखा जा सकता है। यह आग इंडोनेशिया के तट के पास एक फेरी में लगी। इसके बाद उसमें सवार यात्रियों के बीच भयानक अफरातफरी मच गई। जहाज पर सवार 280 से अधिक लोग जान बचाकर निकलने में कामयाब रहे। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

कितने लोगों की हुई मौत

इस जहाज पर 300 से 500 के बीच सवारों की संख्या होने की आशंका जाहिर की जा रही है। काफी लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों और बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया है और लापता लोगों की खोज जारी है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें