हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में सुबह हुआ हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चालक के नियंत्रण खोने से बस सड़क से खाई में जा गिरी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक किशोर सहित 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 यात्री घायल हो गए।

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में वीरवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ है। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में वीरवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक किशोर सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार महिलाएं व एक किशोर और तीन पुरुष हैं। एम्स बिलासपुर रेफर किए गए घायल प्रकाश चंद की चार बजे के करीब मौत हो गई।

हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने घायलों का हाल जाना व दुर्घटना के कारणों की भी अधिकारियों से जानकारी ली।

पास देते डंगा बैठने से हुआ हादसा

एचआरटीसी बस सरकाघाट से जमनी जा रही थी। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। सुबह नौ बजे मसेरन के तांगरा मोड़ के पास हादसा हो गया। कार को पास देते समय चालक ने बस सड़क से थोड़ा बाहर निकाली और डंगा बैठ गया व बस सीधे 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

बस हादसे में जान गंवाने वाले लोग

  • 60 वर्षीय बलवीर पुत्र साजू राम गांव पाटी भलयारा डाकघर जमणी तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
  • 17 वर्षीय अंतरिक्ष पुत्र किशोरी लाल गांव गरौडु डाकघर भद्रवाड तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
  • 80 वर्षीय बर्फी देवी पत्नी रूप सिंह गांव भलयाणा डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
  • 65 वर्षीय गीता देवी पत्नी बिशन चन्द गांव रसेहड डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
  • 70 वर्षीय डोमा देवी पत्नी लस्करी राम गांव रमेहड डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट मंडी।
  • 60 वर्षीय कलासी देवी पत्नी काशीराम गांव तलगरा डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
  • 33 साल के सुमन कुमार पुत्र जगदीश चन्द गांव व डाकघर मसेरन सरकाघाट जिला मंडी।

एम्स व आइजीएमसी भेजे गंभीर घायल

घायलों को सिविल अस्पताल सरकाघाट से मेडिकल कालेज नेरचौक मंडी और मेडिकल कालेज हमीरपुर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है घायलों में जिला मंडी सहित हमीरपुर के लोग भी हैं। घायल बस चालक को नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इसके अलावा गंभीर घायल एम्स बिलासपुर व आइजीएमसी शिमला भी रेफर किए गए हैं।

मंडी के सरकाघाट में खाई में गिरी एचआरटीसी बस और मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य लोग। 

तीखे मोड़ पर चालक ने खो दिया नियंत्रण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मसेरन से सरकाघाट की ओर आ रही थी और जैसे ही वह एक तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस सीधी नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं।

जिला मंडी के सरकाघाट सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाए गए बस हादसे के घायल। 

सिविल अस्पताल सरकाघाट में दिया प्रारंभिक उपचार

एंबुलेंस सेवाएं भी तुरंत सक्रिय हो गईं, जिनमें 108 सेवा की कई गाड़ियां शामिल थीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट लाया गया है। प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

सरकाघाट के मसेरन में दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकलते घायल व माैके पर पहुंचे आसपास के लोग। 

जांच के बाद ही पता चल पाएगा हादसे का कारण

एसडीएम सरकाघाट और डीएसपी सरकाघाट ने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। दोनों अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया व जरूरी निर्देश दिए। हादसे का कारण क्या रहा है, इसकी अधिकारी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में डंगा बैठने से हादसा होने का अंदेशा है।

सरकाघाट के मसेरन में चालक कार को पास देते वक्त गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे खाई जा गिरी। इसदौरान बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लगा डंगा बैठ गया था, यह सब बातें प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी। हादसा काफी खतरनाक रहा व बस में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से 8 की मौत हो गई है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें