रूस ने यूक्रेन की जेल पर किया भयानक हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूस ने यूक्रेन की जेल पर किया भयानक हमला
रूस ने यूक्रेन की एक जेल पर हमला किया है। इस हमले में 17 कैदियों की मौत हो गई है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग के बीच हाल के दिनों  में रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर घातक अटैक किए जा रहे हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर बड़ा हमला क्या है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि एक जेल पर रूस के हवाई हमले में कम से कम 17 कैदियों की मौत हो गई है और 80 से अधिक लोग घायल हुए।

रूस ने किस जेल पर किया हमला?

रूस ने यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरिजिया क्षेत्र में जेल को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। यूक्रेन की ‘स्टेट क्रिमिनल एग्जीक्यूटिव सर्विस’ के अनुसार यह हमला सोमवार देर रात किया गया। हमले के दौरान जेल को टारगेट करते हुए चार बम गिरा गए। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 42 कैदियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 40 अन्य लोगों को अन्य तरह की चोटें आई हैं।

 

यूक्रेन ने हमले को बताया युद्ध अपराध

यूक्रेन की ‘स्टेट क्रिमिनल एग्जीक्यूटिव सर्विस’ ने बताया कि हमले में जेल का भोजन कक्ष तबाह हो गया है, प्रशासनिक भवन को नुकसान हुआ है, लेकिन जेल की सीमा के पास बाड़ पूरी तरह सुरक्षित है और किसी कैदी के भागने की सूचना नहीं है। यूक्रेन के अधिकारियों ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि कारागारों जैसे असैन्य ढांचों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय संधियों के तहत युद्ध अपराध है।

यूक्रेन ने किया था रूस पर ड्रोन अटैक

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में यूक्रेन ने भी रूस पर पलटवार किया था। यूक्रेन ने रूस पर घातक ड्रोन स्ट्राइक की थी। यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के स्टावरोपोल क्षेत्र में एक रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण संयंत्र पर हमला किया था। यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस को भारी नुकसान हुआ है। इस संयंत्र में रूस बड़े पैमने पर इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरणों का उत्पादन करता था। जिसमें रडार, रेडियो नेविगेशन उपकरण और रिमोट कंट्रोल रेडियो उपकरण शामिल हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें