)
भगोड़े नीरव मोदी के खिलाफ ये कार्रवाई पीएनबी बैंक घोटाले के मामले में हुई है। अब तक ईडी नीरव मोदी और उससे जुड़ी 2596 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति को अटैच कर चुकी है।
भारतीय बैंकों को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाने वाला भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नीरव मोदी की 29 करोड़ 75 लख रुपये की अचल संपत्ति और बैंक बैलेंस को जब्त किया है। ये कार्रवाई भगोड़े नीरव मोदी के खिलाफ पीएनबी बैंक घोटाले के मामले में हुई है। 6498 करोड़ रुपये के इस बैंक फ्रॉड मामले में ईडी ने सीबीआई की एफआईआर पर अपनी जांच शुरू की थी। जांच के दौरान ईडी को नीरव मोदी और उसकी ग्रुप ऑफ कंपनी की जमीन, बैंक अकाउंट का पता चला था।
अब तक ईडी नीरव मोदी और उससे जुड़ी 2596 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति को अटैच कर चुकी है
Author: Red Max Media
Post Views: 27








