भारत विरोधी आतंकी पन्नू हुए राहुल गांधी के साथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बाएं और लाल घेर में भारत विरोधी इल्हान उमर राहुल गांधी के साथ व- India TV Hindi

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बाएं और लाल घेर में भारत विरोधी इल्हान उमर राहुल गांधी के साथ वायरल तस्वीर में।

अमेरिका में राहुल गांधी अपने बयानों और कुछ वायरल तस्वीरों को लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने 10 साल के भाजपा के शासन में देश के हालात खराब होने का हवाला दिया है। राहुल का कहना था कि देश का माहौल बिगड़ रहा है।

अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी अपने बयानों और कुछ वायरल तस्वीरों को लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि पहले राहुल गांधी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने 10 साल के भाजपा के शासन में देश के हालात खराब होने का हवाला दिया है। राहुल का कहना था कि देश का माहौल बिगड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने देश में सिखों की दयनीय स्थिति होने की भी बात कही थी। इसके साथ ही वह एक तस्वीर में भारत विरोधी इल्हान उमर के साथ भी नजर आ रहे हैं। सिखों पर राहुल गांधी के बयान को खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अलग खालिस्तान की मांग जायज ठहराने वाला कहा है।

स प्रतिक्रिया के बाद भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। भाजपा का कहना है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और भारत विरोधी इल्हान उमर राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि राहुल गांधी भारत विरोधियों के साथ मिलकर जहर फैलाने में लगे हैं। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने इन तस्वीरों को लेकर कहा है कि जो कुछ भी हुआ है वो पूरे देश के लिए गंभीर और विचारणीय है। भाजपा की ऐसी सख्त टिप्पणियों के बाद कांग्रेस का हाथ मुश्किल में फंस गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें