राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में हर साल दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जा जाता है। इस मौके पर युवाओं में खेल की भावना जगाने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
‘पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब’ आपने बचपन में बुजुर्गों से ये बात जरूर सुनी होगी। जहां वह यह बताना चाहते थे कि खेलने से कुछ नहीं होता है। लेकिन आज के बदलते दौर में लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है और भारतीयों ने खेल की तरफ ध्यान देना शुरू किया। इसके बाद अब ‘खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब’ की बात भी सुनी जाने लगी। भारत ने खेल के क्षेत्र में अपना एक अलग एक मुकाम बनाया है। ओलंपिक हो, चाहें वर्ल्ड कप भारतीय प्लेयर्स ने हर जगह तिरंगा लहराया है। आज दिग्गज प्लेयर मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में ही भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है।
ध्यानचंद के पास थी गोल करने की बेहतरीन क्षमता
मेजर ध्यानचंद की गिनती दुनिया के महानतम हॉकी प्लेयर्स में होती है। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। उन्होंने अपने दम पर भारतीय हॉकी टीम को कई मैचों में जीत दिलाई थी और वह पलक झपकते ही गोल कर देते थे। उनकी जल्दी गोल करने की क्षमता और गेंद पर बेजोड़ पकड़ को देखते हुए ही उन्हें हॉकी का जादूगर बुलाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर उनके योगदानों को याद किया जाता है। उन्होंने 185 इंटरनेशनल मैचों में कुल 570 गोल किए थे।
ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की रही है बादशाहत
1928 से लेकर 1936 तक ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का स्वर्णिम काल रहा, जब टीम ने तीन लगातार गोल्ड मेडल जीते। इसके बाद भी भारत का विजय रथ जारी रहा। आने वाले प्लेयर्स ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया और 1948, 1952 और 1956 में ओलंपिक में भी भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीते।
साल 2012 में नेशनल स्पोर्ट्स डे की हुई थी शुरुआत
साल 2012 में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर नेशनल स्पोर्ट्स डे की घोषणा की गई थी। फिर साल 2019 में इसी दिन फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की गई, जो भारत की फिटनेस और खेल यात्रा में एक मील का पत्थर साबित हुआ।
खेल मंत्रालय ने की है बड़ी घोषणा
साल 2025 में खेल मंत्रालय ने ऐलान किया है कि फिट इंडिया मिशन राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व करेगा। इसके अलावा 29 से 31 अगस्त तक चलने वाले ‘एक घंटा, खेल के मैदान में’ नेशनल कैंपेन को भी लॉन्च किया गया। जिसका मकसद नागरिकों को हर दिन कम से 60 मिनट अपनी शारीरिक गतिविधियों को समय देना है। इस पहल का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और बीमारियों की रोकथाम को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।
राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के मौके पर 29 अगस्त को स्कूलों, कॉलेजों और कई कार्यालयों में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद फिट इंडिया की शपथ भी ली जाएगी। वहीं 30 अगस्त को स्कूल और कॉलेजों में वाद-विवाद और फिटनेस वार्ता आयोजित की जाएगी। फिर 31 अगस्त को पूरे भारत में सामुदायिक साइकिलिंग कार्यक्रम रखा जाएगा।









One response to “राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है?”
Heard some buzz about shahspin, decided to check it out. It’s a fairly simple game, but sometimes that’s all you need! You can find it at shahspin