कांग्रेस की सभा में पीएम मोदी को गाली पर भड़के अमित शाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित शाह ने कहा कि जिस तरह की नकारात्मक राजनीति राहुल गांधी ने शुरू की है वह हमारे सार्वजनिक जीवन को गर्त में ले जाएगी। ये आज से नहीं है, मोदी जी जबसे सीएम बने तबसे हर कांग्रेस नेता ने मोदी जी के लिए अपशब्द कहे।

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की सभा में पीएम मोदी को गाली दिए जाने की घटना की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितनी भी गालियां पीएम मोदी को दे, लेकिन एक बात गांठ बांध ले। जितनी ज्यादा गालियां मोदी जी को दोगे कमल उतना ही खिलेगा।

अमित शाह ने क्या कहा?
अमित शाह ने गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 27 देशों ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। एक ऐसा पीएम जिसका पूरी दुनिया सम्मान करती है। लेकिन भारत की राजनीति में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने जिस प्रकार से नकारात्मक राजनीति की शुरुआत की है उसका निम्नस्तरीय प्रदर्शन घुसपैठिया बचाओ यात्रा में देखने को मिला। राहुल गांधी के स्वागत के मंच पर से नरेंद्र मोदी जी के लिए स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्द बोलकर सबसे घृणित काम कांग्रेस के नेताओं ने किया है। मैं आज इस मंच से राहुल जी ने जिस प्रकार से घृणा की राजनीति की शुरूआत की है और पीएम मोदी की माता जी के लिए जो अपशब्द कहे गए हैं उसकी निंदा करता हूं।

जिस तरह की नकारात्मक राजनीति राहुल गांधी ने शुरू की है वह हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी, गर्त में ले जाएगी। ये आज से नहीं है, मोदी जी जबसे सीएम बने तबसे हर कांग्रेस नेता ने मोदी जी के लिए अपशब्द कहे। अंत में उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा गालियां मोदी जी को दोगे कमल उतना ही खिलेगा।

गरीबे मां के बेटे का पीएम बनना कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं
इससे पहले बृहस्पतिवार को भी उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा था कि यह देश के लोकतंत्र पर एक धब्बा है। शाह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुंची है और एक गरीब मां के बेटे का प्रधानमंत्री के पद पर बैठना उनको बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है।

गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी (राजद) के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।’’ उन्होंने हिन्दी में किये गये इसी पोस्ट में कहा, ‘‘राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुँची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब माँ का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है।’’

अमित शाह ने कहा
, ‘‘यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने मोदी जी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।’’ शाह ने पोस्ट में कहा, ‘‘परंतु अब तो इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। यह हर मां का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।’’

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें