प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-जापान ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-जापान ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया है। अपने संबोधन में पीएम ने Make in India, Make for the World का नारा दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने भारत-जापान ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जापान की टेक्नोलॉजी और भारत के टैलेंट से तस्वीर बदलने की बात कही है। चलिए आपको 10 बिंदुओं में बताते हैं कि पीएम मोदी ने भारत-जापान ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए क्या कहा है।

पीएम मोदी ने भारत-जापान ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में जापान टेक पावर हाउस है और भारत एक टैलेंट पावर हाउस है।
भारत ने एआई, सेमीकंडक्टर, क्वाटंम कम्प्यूटिंग और स्पेस में साहसिक और महत्वाकांक्षी पहल की है। जापान की टेक्नोलॉजी और भारत का टैलेंट दुनिया बदले देंगे।
पीएम मोदी ने कहा ऑटो सेक्टर में हमारी साझेदार सफल रही है, साथ मिलकर हम वही मैजिक…बैटरीज, सेमीकंडक्टर, शिप बिल्डिंग और न्यूक्लियर एनर्जी में भी दोहरा सकते हैं।
पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड का नारा दिया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ के विकास में भारत और जापान अहम योगदान दे सकते हैं।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मेट्रो से मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप तक, क्षेत्र में हमारी साझेदीरी आपसी विश्वास का प्रतीक बना है।
जापानी कंपनियों ने भारत में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। पिछले दो सालों में 13 बिलियिन डॉलर का निजी निवेश हुआ है।
भारत में अभूतपूर्व ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है। जापान के लिए भारत सबसे प्रॉमिसिंग नेशन रहा है। 80 पर्सेंट कंपनियां भारत आना चाहती हैं, 75 पर्सेंट मुनाफे में हैं।
भारत में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता है। भारत विश्व की सबसे तेज ग्रो करने वाली इकॉनमी है। बहुत जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 18 पर्सेंट है।
भारत की विकास यात्रा में, जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है। पीएम मोदी ने कहा हमने Ease Of Doing Business पर बल दिया है। बिजनेस के लिए Single Digital Window अप्रूवल की व्यवस्था की है।
पीएम मोदी ने कहा जापान के सहयोग से Mumbai और Ahmedabad हाई स्पीड रेल पर काम चल रहा है, लेकिन हमारी यात्रा यहीं नहीं रुकती है। हम आदर्श साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें