अमृतपाल सिंह हुआ गिरफ़्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुबई और सर्बिया के रास्ते पंजाब का खूंखार अपराधी अमृतपाल सिंह भाग गया था ऑस्ट्रिया, अब आया पुलिस के चंगुल में। पंजाब पुलिस ने नई दिल्ली के एयरपोर्ट से अमृतपाल सिंह को अपने हवाले लिया है। पुलिस ने बताया कि अमृतपाल सिंह दुबई और सर्बिया के रास्ते ऑस्ट्रिया भाग गया था। उस पर हत्या और तस्करी समेत कई मामले दर्ज हैं।

हत्या और मादक पदार्थों के व्यापार सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल एक भगोड़े अपराधी को शुक्रवार को ऑस्ट्रिया से भारत भेजा गया। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपराधी अमृतपाल सिंह बटाला के भोमा गांव का रहने वाला है।

ऑस्ट्रिया से लाया गया भारत

पंजाब पुलिस ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसे हिरासत में ले लिया। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में अथक प्रयासों के बाद, अमृतपाल सिंह को कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपों का सामना करने के लिए ऑस्ट्रिया से भारत लाया गया है।’

ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रहता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि अमृतपाल सिंह एक घोषित अपराधी था। ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रह रहा था। डीजीपी यादव ने कहा कि आरोपी हत्या, हत्या का प्रयास, मादक पदार्थ संबंधी अपराध और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन सहित विभिन्न जघन्य अपराधों में शामिल रहा है।

2022 में दुबई और सर्बिया के रास्ते भाग गया था ऑस्ट्रिया

बाटला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सुहैल कासिम मीर ने कहा कि अमृतपाल सिंह को कई मामलों में अपराधी घोषित किया गया था। वह 2022 में दुबई और सर्बिया के रास्ते ऑस्ट्रिया भाग गया था। तब से ही वह भारत सरकार और पंजाब पुलिस को चकमा दे रहा था। अब जाकर पंजाब पुलिस के हाथों पड़ा है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें