सोनभद्र में स्कूल पर गिरी बिजली, 2 स्टूडेंट्स सहित तीन लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनभद्र में स्कूल पर गिरी बिजली, 2 स्टूडेंट्स सहित तीन लोगों की मौत

स्कूल में बच्चे क्लास रूम में पढ़ रहे थे कि तभी तेज आवाज में बिजली गिरने से 13 वर्षीय दीपक और 8 वर्षीय अरविंद की मौत हो गई जबकि रेखा गुप्ता (14) गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूल के पास ही सर्वजीत (60) की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो छात्रों सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, घायल छात्राओं में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें